जापान के बारे में 71 बेहद रोचक तथ्य | Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi 

Interesting Facts About Japan in Hindi

जापान के बारे में 71 बेहद रोचक तथ्य | Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi 

जापान का आधिकारिक नाम जापान गणराज्य हैं। ये देश पूर्वी एशिया के एक द्विपीय देश हैं। जापान को सूर्योदय का देश भी कहा जाता हैं। इस देश का कुल क्षेत्रफल 377,915 वर्ग किलोमीटर हैं और आबादी 127 मिलियन के करीब हैं। इस देश का राजधानी टोक्यो शहर हैं और राष्ट्रीय भाषा जापानी हैं। जापान के मुद्रा येन हैं। यह पोस्ट Top 71 Interesting Facts About Japan में जापान के बारे में आप विस्तार से जान पाएंगे।

वर्तमान समय में तकनिकी रूप से जापान दुनियां की सबसे उन्नत राष्ट्र हैं। जापान में निर्मित गाड़ीया हो या कोई इलेक्ट्रीनिक्स सामान दुनियां भर में पसंद की जाती हैं। शायद आप भी जापान में बने हर चीज को पसंद करते होंगे।

इस देश के सीमाएं ताइवान, उत्तरी मारियाना द्वीप ( अमेरिका ), फिलिपिन्स, रूस, दक्षिण कोरिया, चीन और उत्तर कोरिया से साझा करते हैं। जापान UN, G7, G8 और G20 जैसे विश्व के शक्तिशाली संस्थाओं में आवद्ध हैं।

तो आइए जानते हैं 1-9 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi

Interesting Facts About Japan in Hindi

दुनियां में सबसे ज्यादा नोबेल पुरुस्कार बिजेता (Nobel Prize Winners) जापान से हैं। जापान ने अलग अलग बिधायों में 28 नोबेल पुरुस्कार जीते हैं।

दुनियां में सबसे छोटा एस्कलेटर (सिर्फ चार सीढ़ियों का ) जापान में हैं और इसका उपयोग भी किया जाता हैं।

अगर जापान में कोई ड्राइवर एक्सीडेंट कर के भाग रहें हैं तों उसे पेंट बॉल से गोली मारी जाती हैं, और  गिरफ्तार किया जाता हैं। इस तरीका से दोषियों को पकड़ने में बहुत ही मदद मिलती हैं।

हम लोंग ट्रेन में चढने के लिए खुद धकामुक्की करके चढ़ते हैं, लेकिन जापान में ट्रेन में सफर करने बालो की तादाद इतनी हैं की सरकार ने ट्रेन में चढने वालों को धकेलने के लिए बहुत सारे कर्मचारी नियुक्त किया हैं।

विश्व युद्ध के बाद जापान को कानूनी रूप से सेना रखने की अनुमति नहीं हैं, लेकिन जापान के पास आत्मरक्षात्मक सेना हैं जिन्हे जापान के संविधान को संसोधित करते हुए 1954 में JSDF स्थापना की गई। अमेरिका और जापान के एक नई सुरक्षा संधि के तहत जापान आंशिक रूप से पुन: शस्त्रीकरण को आगे बढ़ा सकता हैं।

जापान के ट्रेन के अंदर मोबाइल में बाते करना मना हैं,यहां तक की एक दूसरे से भी उँची आवाज़ मे बातें करना मना हैं,क्योंकि जापान में ट्रेन के अंदर आवाजे कम रखी जाती हैं।

जापान में ट्रेन के अंदर रेस्टोरेंट नहीं हैं, लेकिन ट्रेन में चढने से पहले आप खानेपिने के चीजे खरीद सकते हैं और ट्रेन के अंदर खा भी सकते हैं।

जापान में रोड में चलते समय या कहीं बाहर घूमते समय कुछ खाना अशिष्टता माना जाता हैं।

जापान में बेरोजगारी दर केवल 4%हैं।

10-20 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi

भंडारण में आसानी होने के वजह से जापानी किसान वर्ग तरबूज का उत्पादन करना ज्यादा पसंद करते हैं।

जापान में समय की बहुत ज्यादा क़द्र की जाती हैं। यदि किसी भी वजह से ट्रेन देरी से चली तों ट्रेन कर्मचारी सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हैं।

शायद, आपको लगता होगा कि जापान बहुत ही अमीर देश है, जी हां जापान दुनिया का अमीर देश में शुमार है लेकिन तथ्य यह भी है कि जापान दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश भी है।

 जापान में 60% तक  एनिमेटेड शो का निर्माण किया जाता है, जिससे जापान ऐसा करने वाला दुनिया में अग्रणी देश बन जाता है।

 जापान में गोद लेने वालों में 98% पुरुष व्यस्क हैं। जापानी अपने पारिवारिक व्यवसाय को अपने परिवार में रखने के लिए ऐसा करते हैं।

 जापान के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह भी है, कि यदि आप इमारत के किसी भी हिस्से में उठे हुए फर्श में आपका पैर टकराते हैं, तो यह इंगित करता है कि आपको वहां अपने जूते उतारने चाहिए।

 जापान का Tsukiji मछली बाजार दुनिया का सबसे बड़ा थोक मछली बाजार और Seafood बाजार है। जापान के लोकप्रिय भोजन में से एक कच्चे घोड़े का मांस भी है।

Nippon ‘ या Nihon जापान का जापानी नाम है। इसका अर्थ है, ” सूर्य की उत्पत्ति”। इसीलिए जापान को सूर्योदय की देश कहा जाता है।

 माउंट फुजी जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 3,776 मीटर है।

 जापान की लगभग तीन चौथाई भूमि का उपयोग औद्योगिक, आवासीय या कृषि उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है।

20-30 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi

 जापान को एक औद्योगिक राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। जापान विश्वस्तरीय मशीनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों का उत्पादन करता है।

 दुनिया का सबसे उन्नत ह्यूमनॉइड रोबोट जापान में है। और दुनिया भर में सबसे ज्यादा रोबोट्स का इस्तेमाल भी जापान में ही किया जाता है।

 सुशी, साशिमी और तेमपूरा दुनिया भर के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक जापानी व्यंजन है।

 जापान में 15 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या के लिए साक्षरता दर 99% है। इसका मतलब यह है कि जापान में सभी लोग लगभग लिख और पढ़ सकता है।

 जापान में 118 ज्वालामुखी है। यह संख्या किसी भी अन्य देश के तुलना में सबसे अधिक है और दुनिया के कुल ज्वालामुखीयों की संख्या का 10% है।

 जापानियों का जीवन प्रत्याशा 83 वर्ष है, जो अमेरिकियों की तुलना में अधिक है। अमेरिकियों की जीवन प्रत्याशा 81 वर्ष का है।

 होंशु, होक्काईड़ो, क्यूशु और शिकोकू जापान के चार मुख्य द्वीप है। जापान में कुल 6,852 द्वीप है।

 जापान दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। जापान में 127 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं।

 टोक्यो जापान की राजधानी शहर है। टोक्यो क्षेत्रफल,  जनसंख्या और जनघनत्व के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा शहर है।

 सूमो कुश्ती जापान का राष्ट्रीय खेल है।

30-40 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi

 बेसबॉल जापान का सबसे लोकप्रिय खेल है, जिसे जापानी लोंग अधिक पसंद करते हैं।

 जापान के सबसे पसंदीदा पेय “ओ-चा” ग्रीन टी है। जिसे वर्ष के समय के आधार पर गर्म या ठंडा  परोसा जाता है।

 इताई इताई, मिनिमाता, निगाता मिनिमाता और योकाईची अस्थमा जापान में प्रदूषण के कारण होने वाली चार बड़ी बीमारियां है।

 फुकुशिमा, न्यूक्लियर पावर प्लांट आपदा के कारण 11 मार्च 2011 को जापान में पहला परमाणु आपातकाल घोषित किया गया था। इस न्यूक्लियर पावर प्लांट के 20 किलोमीटर दायरे के भीतर के 1,40,000/- स्थानीय निवासियों को निकाला गया था।

हमाओका, न्यूक्लियर  पावर प्लांट को 6 मई 2011 को बंद कर दिया गया था क्योंकि जिस क्षेत्र में यह संचालित होता था, उस क्षेत्र में अक्सर 8.0 तीव्रता का भूकंप आने की संभावना ज्यादा है।

 जापान में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं होता है। जापान में सरकार की संसदीय प्रणाली है।

 जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री Fumio Kishida है।

 जापान की नई Maglev bullet train दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन है।

 जापान का लिंगानुपात 0.95% है।

 जापान में 98% छात्रा हाई स्कूल जाते हैं, जबकि शिक्षा केवल 9 साल के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के लिए अनिवार्य है।

40-50 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi

 दोस्तों हम लोग काली बिल्लियों को अपशगुन मानते हैं, लेकिन आप मेरा यकीन नहीं करेंगे जब मैं यह कहूं कि जापान में काली बिल्लियों को सौभाग्य की प्रतीक माना जाता है।

 जापान में केवल 2% लोग अप्रवासी है।

 दिलचस्प बात यह है कि जापानी परिवार नहाने के लिए उसी पानी का उपयोग करते हैं जैसा वह अन्य उद्देश्यों के लिए करते हैं।

 जापानी कॉमिक्स में इतनी रुचि रखते हैं कि उन्हें प्रिंट करने के लिए टॉयलेट पेपर की तुलना में अधिक कागज का उपयोग किया जाता है।

 जापान के ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है।

 शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि 2005 की पहली छमाही में जापान में मौतों की संख्या जन्मों की संख्या से अधिक थी।

 जापान में हर साल लगभग 1,500 भूकंप आते हैं।

 जापान में आमतौर पर चावल को प्रमुख आहार के रूप में उपयोग किया जाता है, इसलिए यदि आप जापानी को नाश्ते में भी चावल खाते हुए देखेंगे तो चौंकिए मत।

 कॉफी जापान में बेहद लोकप्रिय है, और बड़ी संख्या में जमैका से आयात की जाती है।

 जापान दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल्स उत्पादक देश है।

50-60 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Facts About Japan in Hindi

 जापान में 50,000 से अधिक लोग कम से कम एक 100 वर्ष के हैं।

 दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी जापान में 578 ईसवी से 2006 के बीच संचालित हुई।

 जापानी ट्रेन विश्व में सबसे ज्यादा समय की पाबंद है। जापान की ट्रेन की देरी औसत 18 सेकंड है।

 जापान के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि 90% मोबाइल फोन वाटरप्रूफ होते हैं।

 जापानी छात्रों और शिक्षकों के बीच कक्षाओं और कैफेटेरिया की सफाई एक साझा जिम्मेदारी होती है और वह लोग सफाई भी करते हैं।

 जापानी हर साल लगभग 24 अरब चॉपस्टिक्स का इस्तेमाल करते हैं।

 जापानियों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर KFC जाने की परंपरा है।

 यदि जापान के बाहर, जापानी सबसे ज्यादा कहीं पाए जाते हैं, तो वह देश है ब्राजील।

 शायद आपको यह सुनकर हैरानी होगी, जापान में माउंट मिहारा नामक ज्वालामुखी में कूदकर दो हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। इसे रोकने के लिए जापानी अधिकारियों ने अब इन ज्वालामुखीयों के चारों ओर बाड़ का निर्माण किया है।

हिकीकोमोरी, एक ऐसा समाज की स्थिति है, जिसकी वजह से पुरुष खुद को अपने शयन कक्ष में वर्षो के लिए बंद कर लेते हैं और इनकी संख्या 1 मिलियन से अधिक है।

 2011 में जापान की सुनामी प्रभावित क्षेत्रों में प्राचीन पत्थर की गोलियां पाई गई थी जिन पर लिखा था इस बिंदु से नीचे अपना घर न बनाएं

 जापानी 20 अलग अलग तरीके से आपसे माफी मांग सकते हैं।

60-71 जापान के बारे में रोचक तथ्य – Top 71 Interesting Fact About Japan

 जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो परमाणु हथियार हमले से पीड़ित है।

 जापान की राजधानी टोक्यो रहने के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है।

किमीगायो, जापान का राष्ट्रगान है। यह 11 माप और 32 वर्णों की लंबाई वाला दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रगान है।

 जापान में एक नाक छेड़ना अनुचित माना जाता है।

 जापान दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली राजशाही का दावा करता है.।

 जापान में कर के बाद औसत मासिक वेतन 2,782 अमेरिकन डॉलर है।

 जापान में कुल 109,252,912 इंटरनेट उपयोग करता है। यह कूल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं विश्व के हिस्से का 3.74% है।

 जापान में पुरुषों की औसत ऊंचाई 171.4 सेंटीमीटर है

 जापान की लगभग 25% जनसंख्या 65 वर्ष से अधिक आयु की है।

 जापान कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से कैलिफोर्निया से थोड़ा छोटा है।

 जापान देश एक नजर में – Japan the Country at a Glance

  •  सबसे बड़ी शहर – टोक्यो
  •  कुल क्षेत्रफल – 377,973 km²
  •  कुल आबादी – 125.7 million (2021)
  •  ग्रोथ रेट – 0.27 प्रतिशत
  •  राष्ट्रीय भाषा – जापानीज
  •  डेमोनिम – जापानीस
  •  बॉर्डर – उत्तर कोरिया रसिया साउथ कोरिया
  •  मुद्रा – एन
  •  ऊंचा शिखर – माउंट फ्यूजी सबसे निचली जमीन हाचिरो गाटा 4 मीटर
  •  धर्म – शिंतो बुद्धिस्म
  •  जीडीपी – पर कैपिटा 42900
  •  लाइफ एक्सपेक्टेंसी – 86 वर्ष
  •  शिक्षा अनुपात – 99%
  •  बेरोजगार – 2.9 प्रतिशत
  • 12.5% – खेती योग्य जमीन 
  •  सरकार – संसदीय प्रणाली
  •  राजा – Naruhito
  •  प्रधानमंत्री – Fumio Kishida
  •  राष्ट्रीय गान – किमीगायो
  •  नेशनल सिंबल – लाल सूरज डिस्क और गुलदाउदी 
  •  राष्ट्रीय रंग – लाल और सफेद
  • Suffrage – 18 years of age universal
  •  बर्थ रेट – 7.3 प्रति हजार
  •  मृत्यु दर – 10.2 % प्रति हजार
  •  उद्योग – मोटर वाहनों इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों मशीन टूल्स स्टील और अलौह धातु व जहाजों रसायनों वस्त्रों संस्कृत खाद्य पदार्थों के दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादकों में से एक
  •  निर्यात – 688.9 बिलियन 2017 अनुमानित, मोटर वाहन 14.9%, लौह और इस्पात उत्पाद 5.4%, अर्धचालक 5%, ऑटोमोबाइल पार्ट्स 4.8%, बिजली पैदा करने वाली मशीनरी 3.5%, प्लास्टिक सामग्री 3.3%
  •  आयात – 644.7 बिलियन, पेट्रोलियम 16.1%, तरल प्राकृतिक गैस 9.1%, कपडे 3.8%, अर्धचालक 3.3%, कोयला दशमलव 4%, श्रव्य और दृश्य उपकरण 1.4%  2014 अनुमानित
  •  इंटरनेट कंट्री कोड – Jp
  • 81 – कंट्री कोड 
  •  ड्राइविंग – वन द रोड लेफ्ट साइड

यह भी जरूर पढ़ें :

FAQ:

Q1: जापान इतना महान क्यों हैं?

Ans: जापान अपनी शिष्टता और अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं जापानी संस्कृति में दक्षता भी शामिल है। जापानी एक व्यस्त और सुव्यवस्थित देश है।

Q2: जापान इतना समृद्ध क्यों है?

Ans: जापान के संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, लेटिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीनी और कई अन्य देशों के साथ घनिष्ठ आर्थिक संबंध है। इस देश ने पूरी तरह से आयातित कच्चे माल पर इस आधारित दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक का विकास किया है।

Q3: टोक्यो के बारे में सबसे अनोखा क्या है?

Ans: टोक्यो दुनिया का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है जो तीन प्रांतों में फैले 36 मिलियन से अधिक लोगों का घर है। 20वीं सदी में टोक्यो को पहले “ईदो” के नाम से जाना जाता था।

Q4: क्या जापान में रहना सुरक्षित है?

Ans: जापान में अपराध की दर बेहद कम है, इसलिए जापान  सुरक्षित देश है, लेकिन जापान के भीतर रहने के लिए कुछ स्थान ऐसे भी हैं जो दूसरों की तुलना में अधिक सुरक्षित है। जापान दुनिया के 25वें सबसे सुरक्षित देश है।