ब्रह्माण्ड के 10 सबसे बड़ी मछली | Biggest Fish in The Worlds in Hindi
हमारे ब्रह्मांड के 70% हिस्सा पानी से ढके हुए हैं। और इस पानी में लाखों प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं। उसी जीव जंतु में सें मछली भी एक है। समुंदर में छोटी से मछली सें लेकर बड़ी मछली तक ढेरों किसम के मछली पाए जाते हैं। आज हम समुद्र में पाए जाने वाले सबसे बड़ी मछली के बारे में बात करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि वह कौन कौन सा है? तो कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
Top 10 Biggest Fish in The Worlds Hindi
समंदर में पाए जाने वाले सबसे बड़ा मछली इस प्रकार है।
- रीफ मंटा रे
- बेलूगा स्टर्जन
- हूडविंकर सनफिश
- शार्पटेल मोला
- ओसियन सनफिस
- विशाल महासागरीय मंटा रे
- टाइगर शार्क
- ग्रेट वाइट शार्क
- बासकिंग शार्क
- व्हेल शार्क
10.रीफ मंटा रे – Reef Manta Ray
मंटा अलफ्रेंड़ी, स्टिंग रे कि दूसरी सबसे बड़ी प्रजाति हैं और आज दुनियां के दशवी सबसे बड़ी मछली प्रजाति हैं। मछली आमतौर उष्णकटिबंधीय और उपोषणकटिबंधीय समुन्द्र तल में पाई जाती हैं, लेकिन पूर्वी प्रशांत महासागर और पश्चिम एटलांटिक महासागर में नहीं पाई जाती हैं।
इस मछली का वजन 1,400 किलो तक हो सकता हैं और लम्बाई 5.5 मीटर तक हो सकती हैं। यह मुख्य रूप से जोपलाकटन खाता हैं और एक फ़िल्टर फीडर भी हैं। इस मछली का आकार बहुत ही बड़ी और तेज गति होने के कारण शायद ही कोई इसका शिकार कर सकें। लेकिन, अत्यधिक मछली पकड़ने वाली जहाजों कि इस्तेमाल से इस प्रजाति के मछली कि कि संख्या में बहुत ही कमी आगई हैं। इसलिए “रीफ मंटा रे” IUCN के Red List में हैं जो कि बिलुप्त होने कि कगार में रहने वाली जीवजंतुओ को संरक्षण प्रदान करती हैं।
9. बेलूगा स्टर्जन – Beluga Sturgeon
इस प्रजाति के मछली ” Huso Huso” Sturgeon परिवार से संबंधित हैं और ये अभी लुप्त होने कि कगार में हैं। हाल में इस मछली का निवास कैस्पियन सागर और एड्रियाटिक समुंद्र तक ही सीमित है।
बेलुगा स्टर्जन बहुत ही कीमती मछली है, इसीलिए यह मछली का बहुत ही ज्यादा शिकार किया जाता है। अवैध रूप में अनियंत्रित तरीका से शिकार करने की वजह से इस मछली के आबादी पर गंभीर असर पड़ा हैl हाल में इस मछली को विलुप्त होने से बचाने के लिए इसकी अवैध शिकार को निस्तेज करना होगा।
इस मछली को परिपक्व होने में काफी समय लग जाता है। यह मछली अंडे देने के लिए नदियों में ऊपर की ओर पलायन करती हैं। इस मछली का आकार बहुत ही बड़ा होने के कारण अन्य मछली या कोई पंक्षी इसका शिकार नहीं कर सकता। एक व्यस्क Beluga Sturgeon 23.6 फ़ीट लम्बा और 1,571 किलोग्राम वजन तक हो सकता हैं।
8. हूडविंकर सनफिश – Hoodwinker Sunfish
यह मछली हाल ही में खोजा गया है, इसलिए इसके व्यवहार के बारे में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है। हालांकी, एक जानकारी के मुताविक यह मछली, सबसे बड़ी प्रजाति के मछली में से एक हैं। यह मछली दक्षिणी गोलार्ध के समुन्द्र में पाए जाते हैं।
7. शार्पटेल मोला – Sharptail Mola
यह एक मास्तुरस लैंसोलेटस प्रजाति हैं जो दुनिया के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण समुद्री जल में रहती है। इस प्रजाति के मछली बहुत ही कम बार दिखाई दी हैं। इसलिए इसके बारे में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है। कहते हैं कि यह मछली लगभग 11 फिट की लंबाई तक पहुंच सकती है और इसका वजन 2 टन तक हो सकता है। शार्पटेल मोला, annelids, Sponges, Fishes आदि को अपने शिकार बनाते हैं। इस प्रजाति के मछली के संरक्षण कि स्थिति का मूल्यांकन किया जाना बाकी है।
6. ओसियन सनफिस – Ocean Sunfish
यह मछली दुनिया के सबसे बड़ी मछली प्रजातियों में से एक है। एक व्यस्क ओसियन सनफिस का वह सारे लगभग 2.3 टन होता है और लंबाई अधिकतम 10.8 फिट होती है।
अपने विशालकाय आकार के कारण, यह मछली अपनी लंबाई के बराबर ऊंचाई भी प्राप्त कर सकती है। यह मछलियां दुनिया के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण महासागरों में पाए जाते हैं।
यह मछली बड़ी मात्रा में समुद्री जेली खाते हैं। हालांकि उनके पास कुछ प्राकृतिक रूप से शिकार करने का खूबी हैं। समुद्र में बड़े जहाजों के माध्यम से बड़ी मात्रा में मछली पकड़ने की मानवीय गतिविधियों के कारण से इस मछली के अस्तित्व खतरे में है। इस मछली को IUCN ने संवेदनशील प्रजातियों के रूप में लेवल किया है।
5. विशाल महासागरीय मंटा रे – Giant Oceanic Manta Ray
यह मछली दुनिया के सबसे बड़ी मछली प्रजातियों के रूप में पांचवीं सबसे बड़ी मछली है। यह मछली 23 फीट लंबी हो सकती है और इसका वजन लगभग 3 टन तक हो सकता है। यह मछली उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय महासागरों में रहती है।
यह मुख्य रूप से Plankton खाती है। यह मछली समूह में तैरना पसंद करती है। अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों के कारण इस मछली के संख्या में भारी गिरावट देखी गई हैं।
4. टाइगर शार्क- Tiger Shark
बड़ी मछली प्रजातियों में टाइगर शार्क चौथे सबसे बड़ी मछली प्रजाति है। टाइगर शार्क 16 फीट तक लंबाई हो सकती है और इसका वजन 3 टन तक हो सकता है। इस प्रजाति की मछली उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण बड़े पैमाने में पाए जाते हैं।
मध्य प्रशांत महासागर के द्वीपों के आसपास रहने वाली छोटी टाइगर शार्क की शरीर पर काले दाग जैसे धारिया दिखाई देते हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ गायब हो जाती है। इसी धारियों के वजह से इस प्रजाति को टाइगर शार्क का नाम मिला है।
टाइगर शार्क एक बड़ा सामुद्रिक शिकारी है, जो समुद्र में अपना सीमा तय करके शिकार करती है। यह सार्क जलीय जीवो, सामुद्रिक पक्षियों और यहां तक की समुद्र में पड़े कचरे को भी खा जाते हैं। लेकिन अफसोस की बात तो यह है कि अवैध और अनियंत्रित तरीका से मछली पकड़ने की गतिविधियों के कारण टाइगर शार्क का भी अस्तित्व खतरे में है।
इसी खतरे को मध्य नजर करते हुए IUCN ने टाइगर शार्क को Red List रखा है। इंसान को हमला करने वाले शार्को में से टाइगर शार्क दूसरे नंबर पर आते हैं। यह सार्क बहुत ही घातक हमलावर होते हैं। इस शार्क के हमले से सालाना सैकड़ों इंसानों को जान गवारा पड़ता है।
3. ग्रेट वाइट शार्क – Great White Shark
ग्रेट वाइट शार्क सभी महासागरों के तटीय जाल में पाए जाते हैं, जहां पानी का तापमान 12 डिग्री से लेकर 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच में होता है। इस प्रजातियों के कुछ मछली 20 फीट लंबे और लगभग 3.3 टन वजन के हो सकते हैं।
हालांकि ग्रेट वाइट शार्क औसतन 13 फीट लंबाई होते हैं। यह सार्क 70 से अधिक वर्षों तक जीवित रह सकती है। दुनिया भर में सर को द्वारा इंसानों के ऊपर जितना भी हमले होते हैं वह ज्यादातर ग्रेट वाइट शार्क ही करते हैं। क्योंकि ग्रेट वाइट शार्क तटीय क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं, जहां इंसानों की उपस्थिति ज्यादा रहती है।
हालाकी इंसान ग्रेट वाइट शार्क का पसंदीदा शिकार नहीं है, लेकिन पानी के अंदर जब इंसान इसके सामने आ जाए अब यह हमलावर हो जाते हैं, कई बार तो इंसानों को जान तक ले लेते हैं। ग्रेट वाइट शार्क समुद्री पक्षियों, छोटी मछलियों जैसे जीवो को शिकार करती है।
ग्रेट वाइट शार्क को सामुद्रिक शिकारी में अव्वल माने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी Killer Whale ( Orca ) इसका भी शिकार कर देते हैं। ग्रेट वाइट शार्क भी मछली पकड़ने की अवैध गतिविधियों के कारण संख्यात्मक रूप से काफी कम हो गए हैं।
2.बास्किंग शार्क – Basking Shark
यह सार्क लगभग 20 से 26 फीट की लंबाई तक हो सकता है और इसकी वजन लगभग 19 टन हो सकता हैं, जो चार एशियाई हाथी के बराबर का वजन है, जो इस प्रजाति को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मछली प्रजाति बनाती है।
यह सार्क दुनिया के समशीतोष्ण महासागरों में पाई जाती है। व्हेल शार्क की तरह यह शार्क भी Planton भी खाती हैं। यह सार का ज्यादातर समय समंदर के ऊपर ही सतह में रहना पसंद करती है, इसीलिए इसका नाम Basking Shark रखा गया हैं।
Basking Shark को IUCN द्वारा लुप्त होने की कगार की सूची में रखा गया है। Shark liver oil, Shark fin और आवे द मछली चोरी शिकारी के कारण इस मछली का अस्तित्व भी खतरे में है।
1.व्हेल शार्क – Whale Shark
शार्क प्रजातियों में व्हेल शार्क सबसे बड़ी होती है। इसकी लंबाई एक 40.5 फीट तक हो सकता है और इसका वजन 21.5 टन हो सकता है। आज की दुनिया में मछली प्रजाति में से व्हेल शार्क सबसे बड़ा मछली है। जो हमारे ग्रह पर मौजूद सबसे बड़ी गैर स्तनधारी कशेरू कि प्रजाति भी हैं।
व्हेल शार्क गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों के खुले पानी में पाई जाती है। यो शार्क 70 साल तक जीवित रह सकती है। अपने विशाल आकार के बावजूद यह मछली शायद ही कभी मनुष्य के लिए खतरा होती है। वे मुख्य रूप से Planton खाते हैं। IUCN द्वारा इस प्रजाति को भी लुप्तप्राय प्रजाति के सूची में कृत किया गया है।
ब्लू व्हेल – Blue Whale
ब्लू व्हेल इस ग्रह पर सबसे बड़ा जानवर है, जिसका वजन 200 टन ( लगभग 33 अफ्रीकन हाथी ) के बराबर होता है। ब्लू व्हेल का दिल फॉक्सवैगन बीटल के आकार का होता है। इसका पेट एक टन क्रील धारण कर सकता है और इसे प्रतिदिन लगभग 4 टन क्रिल खाने की आवश्यकता होती है। ब्लू व्हेल की आवाज जेट इंजन से भी अधिक होते हैं। इसकी आवाज 188 डेसीबल तक पहुंच सकती है, जबकि जेट इंजन की आवाज 140 डेसीबल तक ही पहुंचता है। ब्लू व्हेल की लो फ्रिकवेंसी बाली आवाज सैकड़ों मिलो तक सुनी जा सकती है जो ब्लू व्हेल दूसरे ब्लू व्हेल को आकर्षित करने के लिए इसका उपयोग करता है।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े :
दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद है तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले
FAQ:
Q1: दुनिया के 10 सबसे बड़ी मछली कौन सी है?
ब्लू व्हेल
बास्किंग सार्क
ग्रेट वाइट शार्क
टाइगर शार्क
विशाल सामुद्रिक मंटा रे
ओसियंस सनफीस
शार्पटेल मोला
हूडविंकर सनफिश
बेलूगा स्टर्जन
रीफ मंटा रे
Q2: सबसे तेज मछली कौन सी है?
Ans: सैलफिस
Q3: दुनिया के सबसे खतरनाक मछली कौन सी है?
पुफर फिस
रेड लायन फिश
कैंडीरू
ग्रेट वाइट शार्क
मोरे इल
टाइगर फिश
पिरान्हा
स्टोन फिश
अटलांटिक मंटा
इलेक्ट्रिक इल
Q4: कौन सा मछली आपकी जान ले सकती है?
Ans:पुफर फिश